नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अब करें लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन के लिए कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के आधार पर एकसाथ आई थी। ऐसे में अब इस सीएमपी को लागू करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अब कोरोना संकट से काफी हद तक उबर जाने के बाद सरकार को सीएमपी के तहत तय योजनाओं को लागू करने पर जोर देना चाहिए। पटोले ने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना संकट की वजह से सीएमपी के कार्यान्वयन में बाधा आई थी, लेकिन अब इसे पूरा करवाना कांग्रेस की बड़ी प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण की लड़ाई के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को न बेचने की लड़ाई हो तेज: कांग्रेस

कोरोना ने राज्य सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी की लेकिन इस कठिन समय में भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में माविआ सरकार ने अच्छा काम किया है. नाना पटोले ने कहा कि अब राज्य में सभी लेन-देन सुचारू रूप से चल रहे हैं और अर्थव्यवस्था पटरी पर है। ऐसे में अब सीएमपी के तहत  और दलित, ओबीसी अल्पसंख्यक समुदाय कल्याण योजनाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए नाना पटोले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार स्थिर है और इस पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। पटोले ने कहा कि यदि पार्टी के विधायक अपने कुछ मुद्दों को लेकर किसी वरिष्ठ नेता से मिलने के इच्छुक हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बात की अफवाह फैला रही है कि  कांग्रेस विधायक नाराज हैं, लेकिन यह पूरी तरह से आधारहीन है।

प्रमुख खबरें

ईरान से वित्तीय लेन-देन रोकने के लिए एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: स्कॉट बेसेंट

अमेरिकी वित्त विभाग ने जी-20 बैठक की कवरेज से न्यूयॉर्क टाइम्स और ब्लूमबर्ग के पत्रकारों को रोका

हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला, टोरंटो में मोहन भागवत ने भारत के यूनिवर्सल DNA पर की बात | Mohan Bhagwat Toronto Speech

मक्का रक्षा समझौते पर पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली बैठक इस्तांबुल में