Nanasaheb Peshwa Death Anniversary: अद्वितीय वीरता के प्रतीक थे नाना साहेब पेशवा, मराठा साम्राज्य का लिखा था स्वर्णिम अध्याय

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2025

मराठा साम्राज्य का इतिहास वीर गाथाओं से भरा पड़ा है। इन्हीं में से एक बालाजी बाजीराव हैं, जिनको नाना साहेब पेशवा के नाम से भी जाना जाता है। नाना साहेब पेशवा ने अपने 21 साल के शासनकाल में मराठा साम्राज्य को दक्षिण से तमिलनाडु और उत्तर से पंजाब तक फैलाया था और भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा। उन्होंने अपने कुशल प्रशासक, दूरदर्शी कूटनीतिज्ञ और साहसी योद्धा के तौर पर मराठा शक्ति को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर नाना साहेब पेशवा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बालाजी बाजीराव यानी की नाना साहेब पेशना का जन्म 08 दिसंबर 1720 को हुआ था। पिता पेशवा बाजीवार प्रथम की मृत्यु के बाद 1740 में नाना साहेब को पेशवा नियुक्त किया गया था। बालाजी ने अपने 21 साल के शासनकाल में मराठा शक्ति को राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मालवा और बंगाल तक मजबूत किया था। फिर मुगल साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर नाना साहेब पेशवा ने मराठाओं को उत्तर भारत को प्रमुख शक्ति बनाया।

इसे भी पढ़ें: Rani Lakshmibai Death Anniversary: सौंदर्य और साहस की मिसाल थीं रानी लक्ष्मीबाई, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी आजादी की जंग

बता दें कि बालाजी ने पेशवा शासन को संगठित करने का काम किया और स्थानीय सरदारों के साथ संगठन बनाकर मराठा प्रशासन को मजबूत करने का काम किया। पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 में मराठों को अहमद शाह अब्दाली की अफगान सेना से बड़ी हार मिली। इस हार ने मराठा साम्राज्य को कमजोर किया, इससे बालाजी बाजीराव को गहरा आघात पहुंचाया। वह इस हार को बर्दाश्त नहीं कर सके और शारीरिक और मानसिक रूप से टूट गए।

मृत्यु

इस हार से उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी और 23 जून 1761 को पूणे में उनका निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें