मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चौहान कोविड-19 से पीड़ित थे और पिछले महीने उन्हें गंभीर हालत में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चौहान (69) के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। चौहान के पुत्र हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर