चरित्र संदेह पर समाज के ठेकेदारों ने पति-पत्नी का कर दिया मुंडन, चार आरोपी गिरफ्तार

suspicion of character
मयूर चौरसिया । Mar 2 2021 11:35AM

समाज के ही कुछ लोगों ने महिला व उसके पति का मुंडन कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित दम्पति ने दमुआ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर समाज के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाडा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला पर समाज के लोगों ने चरित्र सन्देह कर पहले उसके पति का मुंडन किया उसके बाद महिला का मुंडन किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने समाज के 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिला प्रशासन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मॉर्निंग वॉक पड़ा भारी

दरअसल घटना दमुआ थाना छेत्र की है 19 फरवरी को एक गांव की महिला पर चरित्र सन्देह कुरीतियों का हवाला देते हुए उसके समाज के ही कुछ लोगों ने महिला व उसके पति का मुंडन कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित दम्पति ने दमुआ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने  शिकायत दर्ज कर समाज के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा राज्य का बजट, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की थीम पर विकास को लेकर रहेगा फोकस

छिंदवाडा एएसपी ने बताया कि दमुआ थाना में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी कुछ लोगों के द्वारा महिला और उसके पति दोनों को चरित्र सन्देह को लेकर मुंडन कर दिया गया था। उनकी रिपोर्ट पर थाना दमुआ में 294, 355, 506, 34 चार नामजद और बाकि अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ था। जिसमें जो नामजद चार व्यक्ति है उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़