सेरेना विलियम्स का 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का टूटा सपना, ओसाका भी हुई बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

मेलबर्न। सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड बराबर करने की कवायद फिर से अधूरी रह गयी और इस अमेरिकी दिग्गज को गुरुवार को यहां नाओमी ओसाका से हारने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है। जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी। वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी और चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।