नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एससीओ सम्मेलन के इतर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और युद्ध प्रभावित देश में समावेशी शांति प्रक्रिया की दिशा में भारत की ओर से निभाई जा रही भूमिका पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘देर रात विश्वस्त दोस्तों में मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बिश्केक में एससीओ सम्मेलन के इतर मुलाकात की।’’

कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में स्थिति पर दृष्टिकोण साझा किया जिसमें समावेशी शांति प्रक्रिया की दिशा में भारत द्वारा निभाई जा रही भूमिका भी शामिल है। मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को किरगिज़ राजधानी पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी