राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नरेंद्र मोदी, नई सरकार बनाने का मिला न्योता, 9 जून को शपथग्रहण

By अंकित सिंह | Jun 07, 2024

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को सरकार बनाने का न्योता भी दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। एनडीए ने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल सहित अपने सहयोगियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने अपने गठबंधन के नेता के रूप में पीएम मोदी के नाम को मंजूरी दी।

इसे भी पढ़ें: 'पवन नहीं, आंधी है...', जब NDA की बैठक में Pawan Kalyan की तारीफ में बोले PM Modi

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशाओं और इच्छाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा...मेरे लिए यह जन्म सिर्फ और सिर्फ, वन लाइफ वन मिशन है और वो है मेरी भारत माता। यह मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना है। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधान ही है, जिससे एक गरीब और पिछड़े परिवार में पैदा हुए मुझ जैसे व्यक्ति को भी राष्ट्रसेवा का अवसर मिला है। ये हमारा संविधान ही है, जिसकी वजह से आज करोड़ों देशवासियों को उम्मीद, सामर्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता