राष्ट्रपति से मिले नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को तीसरी बार ले सकते हैं PM की शपथ

By अंकित सिंह | Jun 05, 2024

नरेंद्र मोदी के 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है क्योंकि एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। इन सब के बीत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के पद से मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मुर्मू ने मोदी से नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया। अगर एनडीए सरकार बनाती है तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने वाले दूसरे नेता होंगे।

इसे भी पढ़ें: Odisha Assembly Results 2024: नरेंद्र मोदी ने 'शानदार जीत' के लिए ओडिशा को धन्यवाद दिया, कहा 'भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी'

जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, जो आंध्र प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, बैठक में भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के सहयोगियों ने पहले ही मोदी 3.0 कैबिनेट के लिए बीजेपी को अपनी मांगें भेजनी शुरू कर दी हैं. जेडी (यू) ने 3 कैबिनेट सीटों की मांग की है, एकनाथ शिंदे शिव सेना गुट ने एक कैबिनेट और दो एमओएस बर्थ की मांग की है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद के लिए दबाव डाल सकती है। सूत्रों ने बताया कि HAM(S) प्रमुख जीतम राम मांझी नई सरकार में कैबिनेट पद चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल