बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी पहुंचे नरेंद्र मोदी, नेपाल के पीएम ने किया स्वागत, मायादेवी मंदिर के किए दर्शन

By अंकित सिंह | May 16, 2022

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल के लुंबिनी में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि लुंबिनी में ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसपे बाद पीएम नरेंद्र मोदी लुंबिनी के महामायादेवी मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यात्रा से पहले मोदी ने रविवार को कहा था कि भारत और नेपाल के संबंध ‘‘अद्वितीय’’ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछले महीने नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के दौरान हुई ‘‘लाभप्रद’’ चर्चा के बाद दोबारा उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जलविद्युत, विकास और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने को लेकर बनी समझ को आगे बढ़ाएंगे। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन