नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा समाज का संस्कार पुंज है ब्राह्मण वर्ग

By दिनेश शुक्ल | Oct 21, 2020

ग्वालियर। ब्राम्हण एक जाति नहीं है, बल्कि समाज का संस्कार पुंज है। सनातन काल से आज तक ब्राम्हण वर्ग ने सकल समाज के पथ प्रदर्शक का दायित्व निभाया है, इसलिए ब्राम्हण को एक जाति कहना संकीर्णता है। यह भारतीय जीवन में एक लाइट हाउस है और हर देशकाल परिस्थिति में इस वर्ग की महत्ता और उपयोगिता स्वयंसिद्ध साबित हुई है। यह बात आज शालीमार गार्डन में सर्व ब्राह्मण समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय समाज का पथ प्रदर्शक है और मुझे कॉलेज से लेकर विधायक और सांसद बनाने में हमेशा ब्राह्मण समाज का आर्शीवाद मिला है। अब यही समर्थन हमारे प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को मिलेगा तो केवल नरेन्द्र सिंह तोमर की नहीं, बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आई, तेजी से विकास कार्य हुए। इसीलिए भाजपा और विकास एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाई है और कॉलेज की राजनीति से लेकर आज केन्द्रीय मंत्री बना हूं तो इसी समाज के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज तो हमेशा से जागरुक रहा है, लेकिन हर चुनाव को गंभीरता से लेना चाहिए और इस बार का चुनाव थोड़ा अलग है। यदि गांव में सरपंच गलत चुन लिया जाए तो पंचायत खराब हो जाती है। इसी प्रकार विधायक गलत चुन लिया जाए तो क्षेत्र, सरकार गलत चुन ली जाए तो प्रदेश का और केन्द्र सरकार गलत हो जाए तो देश का नुकसान हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: MP के उप चुनाव वाले क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 09 लाख रुपये जब्त

उन्होंने कहा कि 2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन इसके पहले ग्वालियर और पूरे राज्य में कितने विकास कार्य हुए, सभी को मालूम है। स्व. माधवराज जी थोड़े समय के लिए केन्द्र में मंत्री बने तो ग्वालियर में आईआईआईटीएम, आईआईटीएम, एजी ऑफिस ओवरब्रिज और एयरपोर्ट की बिल्डिंग बनी। इसके बाद किसी कांग्रेसी नेता ने ग्वालियर में विकास नहीं किया। 2003 में भाजपा की सरकार बनते ही ग्वालियर में एक दिन में दो विश्वविद्यालय, राजा मान सिंह संगीत विश्वविद्यालय और राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय बने। ग्वालियर में एक साथ पांच बड़े ओवरब्रिज बनाए गए। बिलौआ में स्टील फैक्ट्री, प्लास्टिक पार्क, कालीन, गारमेंट पार्क, आईटी पार्क और सीपेट जैसा संस्थान बना। अब ग्वालियर में चंबल से पानी लाने का काम हो रहा है और इसके लिए 300 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा व विकास एकदूसरे के पूरक हैं। हाल ही में स्पोटर्स कॉम्पलेक्स का शिलान्यास भी हो गया है।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में युवक ने की शक में आकर ताई की कुल्हाड़ी से हत्या

तोमर ने कहा कि भाजपा में वादे किसी व्यक्ति के साथ उसकी विरासत में नहीं जाते। 1953 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात कही और जैसे ही देश में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो राम मंदिर बनाने का काम शुरु हो गया। अभी कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा में आए हैं और वे खुद कहते हैं कि हम अपनी पार्टी में चाहते हुए श्रीराम की जय नहीं बोल पाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से अलग हटकर केवल राष्ट्रवाद की भावना से काम करती है। अब उपचुनाव का समय है और यह चुनाव थोड़ा अलग है। ब्राह्मण समाज में सभी बुद्धिजीवी हैं और इस बात को वे अच्छी तरह समझते हैं। सनातन काल से संपूर्ण समाज आपका अभिनंदन और वंदन करता है। मैं आज भी आपके प्रति वंदन भाव रखता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी पार्टी दीनदयाल जी के दर्शन पर समर्पित है। उनका एकात्म मानववाद हमारे लिए गीता की तरह पवित्र है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत