सिर्फ दो चीजों से बनाएं नारियल के स्वादिष्ट और मुलायम लड्डू

By कंचन सिंह | Sep 03, 2020

आजकल कोरोना की वजह से बाहर की चीज़ें खाने से परहेज कर रहे हैं, खासतौर पर मिठाइयां। ऐसे में यदि आपका भी मन कर रहा है कुछ मीठा खाने का तो आप बहुत ही आसानी से सिर्फ दो चीज़ों से ही नारियल के स्वादिष्ट लड्डू बना सकती हैं वह भी बिना मावा के। चलिए आपको बताते हैं नारियल की हलवाई जैसे लड्डू बनाने की विधि।

नारियल का बुरादा- 400 ग्राम

कंडेस्ड मिल्क- 400 ग्राम

दो चम्मच घी

एक कप दूध

इलायची पाउडर आधा टीस्पून

इसे भी पढ़ें: मीठे के दीवाने हैं तो इस आसान तरीके से बनाएं बादाम बर्फी

विधि

नारियल के लड्डू बनाने के लिए हमे नारियल के बुरादे का इस्तेमाल किया है। कुकिंग एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप ताजे नारियल या सूखे नारियल को भी मिक्सर में पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर नारियल के बुरादे को धीमी आंच पर भूनेंगे। जब यह थोड़ा रंग बदलने लगे तो इसमें एक कप दूध डालकर मिक्स करें। फिर कंडेस्ड मिल्क डालकर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब लड्डू का मिश्रण थोड़ा चिपचिपा न लगने लगे। जब आपको लगे कि मिश्रण से लड्डू बन सकते हैं तो इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, इतना की आप इससे लड्डू बना सके। फिर हाथ में थोड़ा घी लगाकर इसके लड्डू बनाएं और नारियल के बुरादे में लपेटें। इसी तरह से सारे लड्डू बना लें।

नोट- कुकिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्योंकि नारियल के लड्डू में दूध मिक्स होता है इसलिए अच्छा होगा कि लड्डू को डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें। इससे यह काफी दिनों तक खराब नहीं होते हैं।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee