इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन, फेडरेशन कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा

By दिनेश शुक्ल | May 25, 2020

भोपाल। इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री, झारखण्ड के पूर्व मंत्री, झारखंड प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार 24 मई को गुड़गांव के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंटक बी.डी.गौतम ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन की जानकारी दी। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी. संजीवा रेड्डी ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू के निधन से ट्रेड यूनियन आंदोलन व इंटक में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई असम्भव है।

वही सोमवार को भोपाल में विद्युत फेडरेशन इंटक के बिजली नगर स्थित कार्यालय में आयोजित शोकसभा में स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बी.डी. गौतम ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह अत्यंत सरल, सौम्य परन्तु दृढ़निश्चयी व अदभुत संगठन क्षमता के धनी थे, वह संयुक्त बिहार व झारखंड के छः बार विधायक चुने गए तथा वर्तमान में बेमोर क्षेत्र से विधायक थे। ट्रेड यूनियन आन्दोलन के वरिष्ट नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह कोल, स्टील, माइनिंग की अनेक यूनियन के अध्यक्ष थे। वे आजीवन मजदूरों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। मध्य प्रदेश के  इंटक परिवार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते है। इस दौरान शोकसभा में दो मिनट मौन रखकर मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। 

प्रमुख खबरें

ओडिशा के जाजपुर में BJD पदयात्रा पर हमला, पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई