कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आनलाइन आयोजित हो सकते हैं जिसमें सभी विजेता अपने अपने स्थानों से 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया,‘‘ इस साल का पुरस्कार समारोह आनलाइन होने की संभावना है।भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दिन ही सुबह विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।’’ महामारी के कारण जून में मंत्रालय को पुरस्कारों के लिए आनलाइन आवेदन जमा कराने की तिथि को बढ़ाने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Antelope Reef पर China ने चली नई सैन्य चाल, South China Sea में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा बना रहा है ड्रैगन!

Tahir Hussain ने Ankit Sharma हत्याकांड में उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में चुनौती दी

Kuku Kohli Passed Away | दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Karnataka CM Shivakumar का दावा: Nagendra निर्दोष, कैबिनेट में जल्द शामिल होंगी Woman Minister