National Sports Day 2025: हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Aug 29, 2025

हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। दरअसल, नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन ऐसे दिग्गज खिलाड़ी की जयंती मनाई जाती है, जिसने हॉकी के मैदान पर भारत का परचम लहराया था। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद थे। उनका जन्म 29 अगस्त को हुआ था। इसलिए हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है।

इतिहास

बता दें कि साल 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था। इस दिन को मनाए जाने का मकसद खेलों के महत्व को बढ़ावा देना है। वहीं फिटनेस को लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनाना है। आज का दिन सिर्फ एक खेल दिवस नहीं बल्कि देश में फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।

साल 2018 में इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की थी। हर साल देश में 29 अगस्त को ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत में खेलों को शीर्ष पर पहुंचाने का विशेष योगदान है।

उद्देश्य

इस बार खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया मिशन के तहत एक राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की गई है। जिसका नाम 'एक घंटा, खेल के मैदान में'। यह कैंपेन 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस कैंपेन के तहत रोजाना लोगों को कम से कम 60 मिनट खेल या फिर शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक करना और लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाव करना है।

प्रमुख खबरें

UP Election 2027 के वादों के लिए सपा ने तैयार किया पांच साल का वित्तीय खाका: अखिलेश यादव

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना