जम्मू-कश्मीर में स्टार्ट विद आर्ट कार्यशाला में युवाओं ने सीखे कैलिग्राफी के गुर

By नीरज कुमार दुबे | Mar 14, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में युवा कलाकार अपनी प्रतिभा निखार सकें इसके लिए प्रशासन ने पहल करते हुए छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें कैलिग्राफी, चित्रकला और पैकेजिंग आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रभासाक्षी से बातचीत में कलाकारों ने इस तरह की कार्यशालाओं के लगातार आयोजन की जरूरत बताई। उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला का आयोजन एप्लाइड आर्ट विभाग, संगीत और ललित कला संस्थान जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। इस कार्यशाला में 36 छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पूर्व डीन तथा जम्मू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत करते हुए IMFA के प्रिंसिपल प्रो. शोहाब इनायत मलिक ने सुलेख, पैकेजिंग और डिजिटल कला पर छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का संक्षिप्त विवरण दिया।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार