नए कश्मीर की राष्ट्रवादी तस्वीर, बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा, लोगों ने कहा- यही तो है अच्छे दिन

By अभिनय आकाश | Aug 15, 2021

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के त्राल में आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने तिरंगा फहराया है। बुरहान वानी के पिता सरकारी सेंकेंड्री स्कूल के हेडमास्टर हैं और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुरहान वानी के पिता मुज्जफर अहमद वानी ने तिरंगा फहराया और भारत का राष्ट्रगान जन गण मन भी गाया। ने तिरंगा फहराया है। कई लोगों ने बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर वानी द्वारा तिरंगा झंडा फहराए जाने पर प्रतिक्रिया दी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 2014 से यही बदलाव हुआ है।

तिरंगा फहराने का कोई दवाब नहीं 

बुरहान वानी के पिता ने कहा कि तिरंगा फहराने के लिए कोई दवाब नहीं डाला गया था। जिस तरह से तमाम स्कूलों के लिए निर्देश आए थे। मेरे स्कूल के लिए निर्देश आए थे।  

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में जंगल राज 2020 की पूर्व संध्या पर समाप्त हुआ: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

आपको हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बुरहान वानी याद है? हाँ, वही जिसे 6 जुलाई, 2016 को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसके बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने उसकी ‘अंतिम यात्रा’ निकाली थी, जिसमें भारत विरोधी नारे लगे थे और हजारों लोग जुट गए थे। बुरहान ने 16 साल की उम्र में आतंक का रास्ता अपना लिया था। घाटी स्थित आतंकी संगठन हिजबुल के संपर्क में आने के बाद बुरहान को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। सुरक्षाबलों के लिए मन में नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था। 

प्रमुख खबरें

तुर्किये में COP 31 जलवायु सम्मेलन शुरू, ठोस कदमों पर विश्व नेताओं की नजर

Mumbai Airport के T1 पुनर्विकास के बीच 91 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रहेंगी सुचारू

Bhai Dooj 2026 पर Mathura में Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज