By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नवरात्र में नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा और कन्या पूजन किया। कन्या पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटी बच्चियों के चरण पखारे, आरती की और उन्हें दक्षिणा तथा उपहार दिये। उसके बाद उन्होंने परम्परानुसार गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर बटुक पूजा की। आदित्यनाथ ने भगवान शिव का अवतार माने जाने वाले गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा भी की।