पाक पूर्व तेज गेंदबाज का आरोप,न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर खराब खेले थे सीनियर पाकिस्तानी खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

कराची। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ने आरोप लगाया है कि यूएई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में हुई एकदिवसीय श्रृंखला में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया था क्योंकि वह यूनिस खान की कप्तानी से नाखुश थे। पाकिस्तान की ओर से नौ टेस्ट, 74 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 42 साल के राणा ने उस दौरे के विशेष रूप से दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात की।

राणा ने स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘हम 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हार गए क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने जानबूझकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह उस दौरे से इसलिए हट गए थे क्योंकि वह कप्तान के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों की साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। दक्षिण अफ्रीका में 2009 चैंपियन्स ट्राफी के बाद कुछ खिलाड़ी एकजुट हो गए थे और कथित तौर पर यूनिस को हटवाने का प्रयास किया था क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अहंकारी और दूसरों को अपमानित करने वाला है।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा