PCB ने क्रिकेटरों, अंपायरों और स्कोरर के लिये वित्तीय सहायता की घोषणा की

pcb

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटरों, अंपायरों और स्कोरर के लिये वित्तीय सहायता की घोषणा की है।बोर्ड ने कहा कि जरूरतमंद प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को 25000 रूपये, मैच अधिकारियों को 15000 और मैदानकर्मियों को 10000 रूपये दिये जायेंगे और उनकी पहचान गुप्त रखी जायेगी।

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन में कठिनाइयों का सामना कर रहे अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों , स्कोरर , अंपायरों और मैदानकर्मियों के लिये एकमुश्त विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। बोर्ड ने कहा कि जरूरतमंद प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को 25000 रूपये, मैच अधिकारियों को 15000 और मैदानकर्मियों को 10000 रूपये दिये जायेंगे और उनकी पहचान गुप्त रखी जायेगी। बोर्ड ने कहा कि ईद की छुट्टी पर यह पैसा दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: सीमित ओवरों के प्रारूपों में कोहली से ज्यादा प्रभावशाली है रोहित: गंभीर

बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बोर्ड इस बारे में कोई ऐलान नहीं करेगा कि मदद किसे किसे दी गई है।’’ पीसीबी ने प्रधानमंत्री कोरोना राहत कोष में भी एक करोड़ रूपये दिये हैं। इसके अलावा शाहिद अफरीदी, अजहर अली, रूमान रईस और सरफराज अहमद जैसे क्रिकेटरों द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की भी सराहना की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़