दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे नवीन पटनायक, मोदी से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए। पटनायक का इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में दी गई। ओडिशा से राज्यसभा की चार सीटों और आगामी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच बीजद अध्यक्ष का राष्ट्रीय राजधानी का दौरा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि पटनायक की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान अन्य मामलों के अलावा राष्ट्रपति चुनाव पर भी चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने नमो ऐप पर 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल' अभियान का डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

30 दिनों के अंतराल में पटनायक का दिल्ली का यह दूसरा दौरा है। मुख्यमंत्री पटनायक पिछली बार 29 अप्रैल से पांच दिनों के लिए दिल्ली गए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री पटनायक ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकित होने के बाद ही अपने कदम पर फैसला करेगी। 

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती