सिद्धू ने पंजाब के महाधिवक्ता पर पलटवार किया, न्याय को बाधित करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के महाधिवक्ता ए पी एस देओल द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू पर गलत सूचना फैलाने और उनके काम में बाधा डालने का आरोप लगाने के एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने रविवार को पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि महाधिवक्ता की ‘सरासर निष्क्रियता’ बेअदबी और नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों में न्याय को प्रभावित कर रही है। महाधिवक्ता ने शनिवार को सिद्धू पर राज्य सरकार और उनके कार्यालय के कामकाज में बाधा डालने और ‘‘राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए गलत सूचना फैलाने’’ का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 10 नवंबर से हर बुधवार को आयोजित होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

सिद्धू ने आरोप लगाया, ‘‘एक चरित्रवान व्यक्ति सही मकसद के साथ सही उद्देश्य के लिए सही काम करता है। आपकी सरासर निष्क्रियता न्याय सुनिश्चित करने के बजाय स्पष्ट रूप से उसे प्रभावित कर रही है।’’ एक अन्य ट्वीट में, सिद्धू ने आरोप लगाया कि देओल ने जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने के लिए अनुरोध किया था क्योंकि ‘‘आप पंजाब में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल की ओर से दुर्भावना, द्वेष और गुप्त उद्देश्यों के कारण बेअदबी के मामलों में उनके झूठे निहितार्थ से डरते थे।’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘क्या मैं जान सकता हूं कि जब आप मुख्य साजिशकर्ताओं के लिए पेश हुए और उनके लिए जमानत हासिल की, तो आप किस हित (निहित या अन्यथा) के लिए काम कर रहे थे, अब आप अभिनय कर रहे हैं।’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के एक महीने बाद शुक्रवार को सिद्धू ने इसे वापस ले लिया। हालांकि, सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाधिवक्ता को हटाए जाने के बाद ही वह फिर से कार्यभार संभालेंगे। सिद्धू ने महाधिवक्ता पद के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पसंद माने जा रहे देओल पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा, ‘‘क्या आप उन लोगों के इशारे पर काम कर रहे हैं जिन्होंने आपको इस संवैधानिक पद पर नियुक्त किया है और उनके राजनीतिक लाभ को पूरा कर रहे हैं?’’ सिद्धू ने शुक्रवार को चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में न्याय दिलाने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर सवाल किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi से Noida Airport अब बस 21 मिनट में! Yogi सरकार के Rapid Rail प्रोजेक्ट को हरी झंडी

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया

Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा