मंत्री पद से नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

By अंकित सिंह | Jul 14, 2019

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र की प्रति ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपना इस्तीफा लिखा है। यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून 2019 को लिखा गया है। सिद्धू ने अपने इस्तीफे का एक महीने बाद खुलासा किया है। सिद्धू ने ट्वीट कर आगे कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा भेजेंगे।

बता दें कि सिद्धू का पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के साथ लगातार गतिरोध बना हुआ था। पंजाब कैबिनेट के फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग डेढ़ महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था। छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan के कोटा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों से पूछताछ शुरू

कांग्रेस ‘आपके बच्चों की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहती है’ : Anurag Thakur

Manipur में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच शुरू हुई गोलीबारी

Lok Sabha Elections 2024 के बीच कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, Arvinder Singh Lovely ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्यों?