मुख्यमंत्री नहीं बन पाने पर सिद्धू बौखलाए, बोले- साल 2022 में चन्नी कांग्रेस को डुबो देगा

By अनुराग गुप्ता | Oct 08, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू सत्ता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं और उन्होंने तो साफ-साफ कह दिया कि सरदार भगवंत सिंह के बेटे को मुख्यमंत्री बनाते तो देखते सक्सेस क्या होती है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। सिद्धू खुद को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। 

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि सिद्धू ने कहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी साल 2022 में कांग्रेस को डुबो देंगे। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहाली एयरपोर्ट चौक से लखीमपुर के लिए एक मार्च निकलना था। इस मार्च में चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल होने में थोड़ी देरी हो गई। ऐसे में उनकी गैरहाजिरी में सिद्धू उन पर भड़क गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

भड़क गए सिद्धू 

सामने आए वीडियो में परगट सिंह भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 2 मिनट की बात है, मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं। जिस पर सिद्धू कहते हैं कि हम इतनी देर से इंतजार कर रहे हैं। वहीं परगट सिंह ने भीड़ को दिखाते हुए कहा कि आज तो बल्ले-बल्ले हो गई। फिर सिद्धू के पीछे खड़े वर्किंग प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह डैनी ने कहा कि ये कार्यक्रम तो सक्सेस है। इतने में ही सिद्धू कह बैठे कि अभी कहां सक्सेस है। भगवंत सिंह सिद्धू के बेटे को बनाते मुक्यमंत्री तो दिखाता सक्सेस। 

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू का अल्टीमेटम, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा 

अकाली ने साधा निशाना

सिद्धू का वीडियो सामने आने के बाद अकाली दल ने उन पर निशाना साधा। अकाली नेता दलजीत चीमा ने कहा कि सिद्धू एक दलित को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तभी तो इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav