नवनीत राणा को सेशन कोर्ट से नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल तक सरकारी पक्ष को दाखिल करना होगा जवाब

By अनुराग गुप्ता | Apr 26, 2022

मुंबई। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को फिलहाल राहत नहीं मिली है। आपको बता दें कि सेशन कोर्ट से नवनीत राणा और उनके विधायक पति को राहत नहीं मिली है। इसके अलावा राणा दंपत्ति मामले को लेकर 29 अप्रैल तक सरकारी पक्ष अपना जवाब दाखिल करेगा और फिर जमानत पर सुनवाई की तारीख सामने आएगी। फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।

क्या है पूरा मामला ?

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसको लेकर शिवसैनिक उनके घर के नीचे एकत्रित हो गए। हालांकि नवनीत राणा अपने घर से बाहर नहीं निकलीं और मातोश्री में हनुमान चलीसा के पाठ को लेकर यूटर्न भी ले लिया।

इसे भी पढ़ें: 'जन प्रतिनिधि की जवाबदारी भी बड़ी', नहीं मिली राणा दंपत्ति को HC से राहत, अर्जी खार‍िज  

इस संबंध में उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है।

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा