झंडेवाला देवी मंदिर में माँ चंद्रघंटा देवी जी व कुष्मांडा देवी जी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

प्रेस विज्ञप्ति/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माँ भगवती के तीसरे व चौथे स्वरूपों "माँ चंद्रघंटा" व "माँ कुष्मांडा" की पूजा-अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई। माँ चंद्रघंटा व माँ कुष्मांडा भक्तों की सभी कामनायें पूर्ण करती हैं।

इसे भी पढ़ें: भक्तों ने झंडेवाला देवी मंदिर में माँ ब्रह्मचारिणी के दर्शन किये

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर मे डिस्पेंसरी, और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई हैं। डिस्पेंसरी में एलोपेथी, होम्योपैथी, प्राकृतिक एंव आयुर्वेदिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई हैं।

भक्तो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिस से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। इस के लिये एक कंट्रोल रूम है जहां से मंदिर के सुरक्षा विभाग व दिल्ली पुलिस द्वारा मंदिर परिसर मकी निगरानी की जाती है ।

इसे भी पढ़ें: झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव शुरू

बद्री भक्त वेद विद्यालय, मंडोली के छात्रों द्वारा प्रात व सायं वेद मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया गया व विभिन्न भजन मंडलियो द्वारा भजन-कीर्तन किया गया जिनका सीधा प्रसारण झंडेवाला देवी मंदिर यूट्यूब चैनल पर किया गया। भक्त मंदिर में आन-लाईन दर्शन के लिये बुकिंग करवा सकते है। उस की जानकारी मंदिर से प्राप्त कर सकते हैं।

10 अक्टूबर चौथे दिन माँ के पांचवें स्वरूप माँ स्कन्दमाता देवी जी की पूजा-अर्चना की जायेगी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार