नवरात्रि में लोग मां का पूजन करते हैं, इस युवक ने मां के सीने में घोंपा चाकू और रेता गला

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2022

कहते हैं नवरात्र में मां की पूजा की जाती है लेकिन इस नावरात्रि में एक युवक ने अपनी ही जननी की संपत्ति की लालच में हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि गुरुग्राम के शिवपुरी इलाके में कुछ कथित संपत्ति विवादों के कारण एक महिला की उसके बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

 

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : खेत में मिला 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी


आरोपी मनीष भंडारी ने अपनी 66 वर्षीय मां वीना कुमारी के गले और छाती पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लू चलने की आशंका, 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान


आरोपी मनीष टेक ग्रेजुएट है और एक प्रमुख निजी कंपनी में काम करता था। पीड़िता के पति ने अपनी आधिकारिक शिकायत में कहा कि वह 2018 में अपनी पत्नी से अलग हो गया था और शिवपुरी इलाके में अकेला रह रहा था। गुरुवार को लगभग 8.30 बजे मेरी पत्नी मनीष के घर से खाना देकर लौट रही थी और जब वह शिव वाटिका पहुंची, तो मैंने देखा कि वह मनीष के साथ बात कर रही थी और मुझे घर लौटने के लिए कहा। उसके बाद, मैं अपने घर लौट आया और बाद में मैंने चीख-पुकार सुनी और जब मैं मौके पर पहुंचा तो वीना मौके पर खून से लथपथ पड़ी थी। मनीष वहां से भाग गया।'


प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि बेटे का अपनी मां के साथ किसी संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतका के पति की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत