नवाब मलिक की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट का नतीजा : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बृहस्पतिवार को धनशोधन के एक मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी को केंद्र की भाजपा सरकार की बौखलाहट का नतीजा करार दिया। राउत ने यहां एक चुनावी सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मलिक की गिरफ्तारी से जुड़े एक सवाल पर कहा, महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से नवाब मलिक के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक का ऑडियो हुआ वायरल, ट्रांसफार्मर की मांग पर प्रदर्शन करने की दी सलाह

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राकांपा नेता नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी अधिकारी मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधनमामले में मलिक से पूछताछ कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Kshitij Tyagi ने UN में Pakistan को घेरा, PoK खाली करने और आर्थिक संकट सुधारने को कहा

Shubman Gill के लिए Rohit Sharma और Virat Kohli बेहद अहम Gautam Gambhir ने की तारीफ

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित