पीएमएल-एन सत्ता में लौटी तो नवाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे : शहबाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

पाकिस्तान में नवंबर में होने वाले चुनावों में सत्ताधारी पीएमएल-एन अगर सत्ता में लौटी तो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उनके भाई और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह बात कही। लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कसूर में रविवार शाम शहबाज शरीफ ने एक जनसभा में यह टिप्पणी की। नवाज शरीफ (73) नवंबर 2019 से ब्रिटेन में आत्म-निर्वासन में रह रहे हैं। उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। वह “चिकित्सा आधार” पर लंदन जाने की अनुमति देने से पहले अल-अजीजिया मिल्स से जुड़े मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे। शहबाज शरीफ (71) ने कहा, “नवाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वह लोगों की वैसे ही सेवा करेंगे जैसे उन्होंने पहले की थी।”

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह सहित सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के कुछ नेताओं ने नवाज शरीफ की वापसी को शीर्ष अदालत में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़ा है। पंजाब क्षेत्र में पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “नवाज शरीफ जिन मामलों में दोषी करार दिए गए हैं उनमें राहत मिलने के बाद वह देश लौट आएंगे।” उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान द्वारा अभी तक इस पर शरीफ परिवार को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और कार्यवाहक व्यवस्था स्थापित होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पीएमएल-एन के पूर्व संघीय मंत्री तलाल चौधरी ने आगामी चुनावों को नवाज शरीफ की वापसी से जोड़ा है। चौधरी ने कहा, “जिस क्षण नवाज शरीफ पाकिस्तान के लिए विमान में चढ़ें, उसे इसे देश में चुनाव होने के संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ न केवल चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे बल्कि प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार भी होंगे।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record