कातिल हसीना के किरदार में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार Nawazuddin Siddiqui, नए अवतार में पहचानना हुआ मुश्किल

By एकता | Aug 23, 2022

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को अभिनेता की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसका टाइटल 'हड्डी' रखा गया है। 'हड्डी' एक रिवेंज-ड्रामा फिल्म है। फिल्म का ऐलान ज़ी स्टूडियोज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया है। पोस्ट में ज़ी स्टूडियोज ने 'हड्डी' का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें फिल्म का नाम और रिलीज डेट जैसी अन्य जानकारी बताई गई हैं। इसके साथ ही फिल्म से अभिनेता का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं और इंटरनेट पर चारों तरफ सनसनी मच गई हैं।

फिल्म 'हड्डी' के मोशन पोस्टर में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोल्ड मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ ग्रे कलर के ग्लैमरस गाउन पहनें नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पास एक खून से सना हथियार भी रखा हुआ है। पोस्टर में अभिनेता को पहचानना मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने अपने रोल के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि 'हड्डी' में नवाजुद्दीन एक ग्‍लैमरस ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाले हैं। अभिनेता का लेटेस्ट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने नवाजुद्दीन के इस अवतार को 'एपिक' बताया है। इतना ही नहीं उन्हें आज से पहले कभी भी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया है, जिसकी वजह से लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: बेस्ट एक्ट्रेस की नोमिनेशन लिस्ट से फिल्मफेयर ने कंगना रनौत को किया बाहर, पहले किया गया था फंक्शन में आने का अनुरोध

अपने एपिक अवतार पर क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी नयी फिल्म और उसमें अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने कई अलग तरह के और इंटरेस्टिंग किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी में मेरा किरदार सबसे अलग और खास होने वाला है, क्योंकि किसी ने कभी मुझे ऐसे अवतार में नहीं देखा होगा।" बता दें कि फिल्म हड्डी की शूटिंग चल रही है और यह अगले साल रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर