Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने अभिनेता को कहा गैरजिम्मेदार पिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने बुधवार को कहा कि अभिनेता एक गैरजिम्मेदार पिता हैं। इसके साथ ही आलिया ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने पुरुष प्रबंधक के साथ अकेले भेज दिया था और जिसने उसके साथ अमर्यादित आचरण किया। आलिया ने अपने असत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर आठ पृष्ठों का एक पत्र पोस्ट किया है। इस पत्र में, आलिया ने दावा किया कि सिद्दीकी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को उसकी जानकारी और सहमति के बिना अपने पुरुष प्रबंधक के साथ दूसरे देश भेज दिया था।

आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि यह कृत्य आपके प्रबंधक द्वारा तब किया गया जब न तो मैं और न ही आप उसके करीब थे। आलिया ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में नाराजगी जतायी तो अभिनेता ने उन्हें धमकी दी थी। इससे पहले सिद्दीकी ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ने ही चार महीना पहले अपने बच्चों को दुबई में छोड़ दिया था और अब पैसे मांगने के नाम पर उन्हें वापस बुला लिया। अभिनेता ने दावा किया था कि उनके बच्चे पहले ही 45 दिनों तक स्कूल से दूर रहे।

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

Maharashtra FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe बोले, नहीं हुआ मेरा तबादला

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?