जब कांग्रेस की सरकार आती है तब नक्सलवाद आता है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

रायपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आती है तब नक्सलवाद आता है और जब कांग्रेस की सरकार जाती है तब नक्सलवाद चला जाता है। शाह ने रायपुर शहर के इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जब नक्सलवाद का जन्म हुआ, तब कांग्रेस की सरकार थी। आंध्रप्रदेश में नक्सलवाद बढ़ा, तब कांग्रेस की सरकार थी। जब नक्सलवाद आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ पहुंचा, तब कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद तब गया (कमजोर हुआ), जब वहां से कांग्रेस की सरकार गई। आंध्र से नक्सलवाद तब गया, जब वहां से कांग्रेस की सरकार गई और छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवाद तब समाप्त हुआ, जब राज्य में भाजपा की रमन सिंह की सरकार आई। जब कांग्रेस (सरकार) आती है तब नक्सलवाद आता है और जब कांग्रेस (सरकार) जाती है तब नक्सलवाद जाता है। शाह ने पूछा कि ऐसा क्यों होता है। (इन दोनों के बीच) क्या रिश्ता है।

इसे भी पढ़ें: हवाई हमलों पर सवाल खड़े करने वालों को कहा जा रहा राष्ट्र विरोधी: फारूक

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक होने से पहले पूरी दुनिया में केवल दो ही देश (अमेरिका और इजराइल) थे, जो अपने शहीद सैनिकों का बदला लेते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन देशों की सूची में तीसरा नाम ‘भारत’ का जोड़ दिया है। शाह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने के विषय पर कहा कि वहां राम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है और हम उसे बना कर रहेंगे। लेकिन उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस के वकील खड़े हो जाते हैं और इस मामले पर तारीख पर तारीख मांगते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो महागठबंधन बना है उसके नेताओं को लोकसभा चुनाव से पहले स्पष्ट करना चाहिए कि अयोध्या में उस स्थान पर राम का मंदिर बनाए जाने के लिए वे तैयार हैं, या नहीं। शाह ने कहा, ‘‘हम एनआरसी लेकर आए जिसमें घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की व्यवस्था है। 40 लाख घुसपैठियों को प्रथम दृष्टया चिह्नित करने का काम किया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !