नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, मुठभेड़ में सात ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई कर सात नक्सलियों को मार गिराया है।बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज  दूरभाष पर बताया किे जिले के आईपेंटा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सली ​गति​विधि की सूचना मिलने पर पड़ोसी राज्य तेलंगाना के ग्रेहाउंड और बीजापुर जिले के पुलिस दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब आईपेंटा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

 

इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब पुलिस दल ने इलाके में छानबीन की तब वहां से सात नक्सलियों का शव बरामद किया गया।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किया है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

 

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग