नक्सलियों का आतंक जारी, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 25 गाड़ियों में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

मुंबई। नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 25 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘माओवादियों का एक समूह तड़के 3.30 बजे दादापुर में जमा हुआ जहां पिछले कुछ महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सड़कों पर खड़े वाहनों में कैरोसिन और डीजल डाल कर आग लगा दी। उन्होंने बताया, ‘‘ वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली जंगल में भाग गये। तलाश अभियान शुरू किया गया है।’’ बलकवाडे ने बताया कि घटना के बारे में औपचारिक शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार