किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, Annapoorani विवाद पर Nayanthara ने जारी की माफी

By एकता | Jan 19, 2024

अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी तमिल फिल्म 'अन्नपूर्णानी: द गॉडेस ऑफ फूड' को लेकर चर्चा में है। बता दें, अभिनेत्री की ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में भगवान राम को मांसाहारी बताया गया था, जिसके बाद विवाद छिड़ गया। लोगों ने अभिनेत्री और उनकी फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए इसे एक 'हिन्दू विरोधी' फिल्म करार दिया। विवाद इतना बढ़ गया था कि नेटफ्लिक्स ने अभिनेत्री की फिल्म को अपने मंच से हटा दिया। अब नयनतारा ने 'अन्नपूर्णानी' के विवादित सीन पर माफी जारी की है।

इसे भी पढ़ें: Secrets Of The Buddha Relics के लिए साथ आए Manoj Bajpayee और Neeraj Pandey, 22 जनवरी को रिलीज होगी सीरीज

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'ईमानदारी से एक पॉजिटिव मैसेज पहुंचाने की हमारी कोशिश में हमसे अनजाने में आप लोगों की भावनाएं आहत हुईं। हमें ये बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हमारी सेंसरयुक्त फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। मेरी व मेरी टीम का इरादा किसी की भी भावनाओं आ आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। ऐसा कृत्य अनजाने में भी मेरी सोच से कोसों दूर है, क्योंकि मैं खुद एक ऐसी इंसान हूं, जो पूर्ण रूप से भगवान में आस्था रखती है और देशभर के मंदिरों का भ्रमण करती रहती है। इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए मैं उन तमाम लोगों से तहे दिल से माफी मांगती हूं, जिनकी भावनाओं को हमने ठेस पहुंचाई है।'

इसे भी पढ़ें: तुम्हारे साथ बूढ़ा होने का इंतजार कर रहा हूं.... रोमांटिक तस्वीर के साथ Arbaaz Khan ने पत्नी Sshura Khan को दी जन्मदिन की बधाई

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'अन्नपूर्णा के पीछे हमारा उद्देश्य उत्थापन करना और प्रेरणा देना था, ना कि कष्ट पहुंचाना। पिछले दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में मेरी यात्रा एक ही उद्देश्य को चरितार्थ करने में रही है एक-दूसरे से सीखने और पॉजिटिविटी को बढ़ाने में। स्नेह शुभेच्छाओं के साथ नयनतारा।' बता दें, नयनतारा का बयान फिल्म के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज होने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कुछ दृश्यों ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है, भगवान राम का अपमान किया है और फिल्म के माध्यम से 'लव जिहाद' को बढ़ावा दिया है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट