NCB ने माना वानखेड़े की टीम से हुई गलती, पूर्व जोनल डायरेक्टर ने मामले पर कहा- नो कमेंट, रेड में शामिल अफसरों के खिलाफ हो सकती है जांच

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने  क्लीनचिट दे दी है। आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स में गिरफ्तार करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस मामले में स्टार किड को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सवालों से बचते दिखे। इंडिया टुडे से बोलते हुए वानखेड़े ने कहा कि क्षमा करें, मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं एनसीबी में नहीं हूं, एनसीबी अधिकारियों से बात करो। बता दें कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने छापे का नेतृत्व किया था और आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन खान को जमानत दे दी। आखिरकार वह 30 अक्टूबर को जेल से बाहर आ गए थे।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, भूल भुलैया-2 को मिल रहा दर्शकों का प्यार

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्लीन चिट दे दी है। एजेंसी द्वारा इस मामले में पांच अन्य लोगों के साथ दायर आरोपपत्र में उनका नाम नहीं है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक संजय सिंह ने कहा कि हमारी जांच निष्पक्ष है, हमने संदेह से परे सबूत लागू किया है। पहली जांच टीम ने गलती की। सूत्रों की मानें तो  रेड में शामिल अफसरों के खिलाफ  जांच भी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत