NCB की बड़ी कारवाई, अवैध इंटरनेट दवा कंपनी का भंडाफोड़; 3.71 करोड़ नकद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

नयी दिल्ली।एनसीबी ने अमेरिका और कुछ अन्य देशों में मादक पदार्थ भेजने वाली एक अवैध इंटरनेट दवा कंपनी का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि उसने इस मामले में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा 3.71 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। मादक पदार्थ रोधी संघीय एजेंसी के अनुसार जेआर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह दवा कंपनी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दोमलगुदा में स्थित है।

इसे भी पढ़ें: भगवान बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, खुशी से झूम उठे देश-दुनिया के श्रद्धालु

बयान में कहा गया, ‘‘एक बार जब ग्राहक उत्पाद और उसके दाम को लेकर राजी हो जाता था तो कर्मचारी ग्राहकों की जानकारियों जैसे कि उनका नाम, पता, ईमेल आईडी आदि एकत्रित करते थे तथा उन्हें भुगतान के लिए लिंक भेजते थे।’’ अधिकारी ने बताया कि ग्राहकों से ‘‘बैंक खाते में पैसे भेजने, क्रेडिट कार्ड, पेपाल, बिटकॉइन आदि’’ भुगतान माध्यमों से पैसे देने को कहा जाता था और भुगतान होने पर जेआर इन्फिनिटी अमेरिका तथा अन्य देशों में ग्राहकों को अवैध दवा भेजती थी।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha नोटिस पर बागी तृणमूल सांसदों ने जवाब के लिए 15 दिन का समय मांगा

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर