सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और मुंबई में छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया। एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि राजपूत की मौत से जुड़े मामले में मादक पदार्थ की यह ‘‘सबसे बड़ी बरामदगी’’ है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला समेत कुछ इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपी रीगल महाकाल को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: फरदीन खान की ताजा तस्वीरों ने उड़ाए फैंस के होश! 6 महीनें में घटाया 18 किलो वजन

महाकाल मामले में एक आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। राजपूत इस साल जून में बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। एनसीबी बॉलीवुड के कुछ हिस्से में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल के बारे में जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह छानबीन शुरू की गयी थी। मामले में राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के कुछ कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार