क्रूज पर छापेमारी में पकड़े गये दो भाजपा नेताओं को NCB ने छोड़ा, NCP का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर हमला तेज करते हुए राकांपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल ही में मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद ब्यूरो ने दो लोगों को छोड़ दिया, जिनमें से एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी नेता का रिश्तेदार था। ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ब्यूरो अधिकारियों के आचरण पर भी सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नहीं बन पाने पर सिद्धू बौखलाए, बोले- साल 2022 में चन्नी कांग्रेस को डुबो देगा

मलिक ने कहा कि वह भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसके रिश्तेदार को एनसीबी ने छोड़ दिया था। राकांपा नेता ने कहा कि पवार से जुड़ी संस्थाओं पर आयकर विभाग की छापेमारी का मकसद उन्हें बदनाम करना था। बुधवार को, मलिक ने क्रूज जहाज पर एनसीबी के दो अक्टूबर के छापे को ‘‘फर्जी’’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि इस दौरान कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था। एनसीबी ने शनिवार को गोवा जाने वाले जहाज से मादक पदार्थ जब्त करने के बाद सिने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने 13 जनवरी को कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। सितंबर में उन्हें जमानत मिली थी।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां