राकांपा पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी है, कांग्रेस आलाकमान को अवगत कराऊंगा: पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

मुम्बई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में दरार बुधवार को तब सामने आ गयी जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को ‘पीठ में छुरा घोंपने वाला’ करार दिया। एक दिन पहले ही शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा ने गोंडिया जिला परिषद में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए चुनाव में प्रतिद्वंद्वी भाजपा से हाथ मिला लिया था। पटोले ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि आगामी उदयपुर सम्मेलन में कांग्रेस आलाकमान को पिछले ढाई साल के दौरान राकांपा द्वारा अपनाये गये ‘दांव-पेंच’ के बारे में बताया जाएगा। पटोले ने कहा कि मित्रता पूरी ईमानदारी से की जानी चाहिए और ‘यदि दुश्मन सामने से खुलकर वार करे तो अच्छा है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन महा विकास अघाड़ी बनाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ गठबंधन में होने के बावजूद राकांपा ने मालेगांव, भिवंडी और कई अन्य स्थानों पर कांग्रेस को दूर धकेला। कल राकांपा ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए गोंडिया जिला परिषद में भाजपा के साथ हाथ मिला लिया। उसने पीछे से कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है।’’ पटोले ने कहा कि भंडारा जिला परिषद में कांग्रेस ने उसे नुकसान पहुंचने की भाजपा की कोशिश नाकाम कर दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में होने के बाद भी राकांपा ने इससे पहले मालेगांव एवं भिवंडी में कांग्रेस को दूर धकेला जिससे साबित हो गया कि राकांपा कांग्रेस को अपना प्रतिद्वंद्वी मानती है। 

प्रमुख खबरें

ICU Bed Management में गड़बड़ी पर Delhi High Court सख्त, 38 Govt Hospitals में NextGen HMIS लागू करने का निर्देश

TMC बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी; 7-10 दिनों में अयोग्यता की याचिकाएं दायर की जाएंगी

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा

Iran और अमेरिका हमारे दोस्त, फिर पाकिस्तान कैसे बना Mediator? Foreign Policy पर राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा