NCP नेता अजित पवार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

मुम्बई। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र विधानसभाध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बागड़े ने कहा कि उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा शाम में मिला। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि पवार ने इस्तीफा देने का कारण नहीं बताया है।

इसे भी पढ़ें: पवार पर ईडी की कार्रवाई ने विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा को दिया जीवन दान: राउत

बारामती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अजित पवार से सम्पर्क नहीं हो सका। राकांपा के अन्य नेताओं ने भी कहा कि उन्हें अपने नेता के कदम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। हमें इसके (इस्तीफे) बारे में जानकारी नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत