देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा, कहा- NCP दो साल पहले BJP से मिलाना चाहती थी हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

पुणे। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दो साल पहले भाजपा से हाथ मिलाना चाहती थी और कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गिराने या बदलने का यह वक्त नहीं है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। पुणे में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा दो साल पहले महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का हिस्सा बनना चाहती थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह सरकार का मूल्यांकन करने का समय नहीं है। यह (कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर) सवाल करने का समय है। यह कमियों को रेखांकित करने का समय है। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवात निसर्ग प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की जरूरत, 100 करोड़ का राहत पैकेज बहुत कम है: फडणवीस 

भाजपा नेता ने कहा कि कोई नया समीकरण नहीं बन रहा है। सरकार बदलना या गिराना हमारा एजेंडा नहीं है... सब देख रहे हैं कि सरकार कैसे चल रही है और मुझे इसे अलग तरीके से देखने की कोई आवश्यकता नहीं है। मराठी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के संबंध में किए गए सवाल पर फड़णवीस ने कहा कि राकांपा दो साल पहले भाजपा के साथ हाथ मिलाना चाहती थी जब वह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दावा किया, वे दो साल पहले हमारे साथ आना चाहते थे। इस संबंध में बैठकें हुईं, लेकिन हमारे वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया कि भाजपा शिवसेना से संबंध नहीं तोड़ेगी। यह घटनाक्रम आगे नहीं बढ़ सका।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा