NCW चीफ का दावा- महाराष्ट्र में बढ़ रहे 'लव जिहाद' के मामले, मगर कोई आंकड़ा नहीं किया पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

मुंबई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई आईं हुईं हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की और 'लव जिहाद के बढ़ते मामलों' समेत राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ महिला कांग्रेस पहुँची थाने, भाजपा को नोटिस जारी 

लव जिहाद का उठा मुद्दा

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दावा किया कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामलों में इजाफा हुआ है। हालांकि, उन्होंने लव जिहाद से जुड़ा हुआ कोई भी आंकड़ा पेश नहीं किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की।

इसे भी पढ़ें: शिवराज का सवाल, कमलनाथ के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी कांग्रेस 

आयोग के एक बयान के अनुसार शर्मा ने राज्यपाल से कहा कि राज्य में 'लव जिहाद' के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आपसी सहमति से भिन्न धर्मों के लोगों के विवाह और लव जिहाद के बीच अंतर को रेखांकित करते हुए इस विषय पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया।

'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल कुछ दक्षिणपंथी टिप्पणीकार करते हैं और आरोप लगाते हैं कि हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराके शादी की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल नाखुश, बोले- व्यक्तिगत तौर पर मुझे यह भाषा पसंद नहीं 

4000 शिकायत पेंडिंग

समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक रेखा शर्मा ने इस ओर भी इशारा किया कि राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं होने की वजह से करीब 4,000 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार आयोग की अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के दिशा कानून की तरह एक कानून बनाने की जरूरत भी बताई जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध में मुकदमा जल्दी पूरा करने और कड़ी सजा का प्रावधान हो।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Holi | दिल्ली में हर्बल के साथ वेट होली! राजधानी में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा पहरा

संयम और सुरक्षा के संग मनाएं रंगोत्सव

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान का पलटवार, खाड़ी में American Bases पर भीषण Missile Attack

न्यूलीवेड Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने फैंस के साथ मनाया जश्न, हैदराबाद में होस्ट किया ग्रैंड लंच, खुद किया सबका स्वागत