बिहार को पिछड़ेपन से निकालने के लिये NDA की सरकार जरूरी: नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

अररिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर एक बार फिर से सत्ता में लाना चाहिये क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार राज्य को पिछड़ेपन से बाहर निकाल सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रदीप सिंह के समर्थन में रानीगंज प्रखंड के लालजी उच्च विद्यालय मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नीत राजग सरकार की उपलब्धियां गिनायी।

इसे भी पढ़ें: देशवासियों से मोदी की अपील, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए दें भाजपा को वोट

उन्होंने अररिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। कुमार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसान सम्मान योजना जैसी गरीबों की मदद करने वाली योजनाओं के लिये केंद्र सरकार की सराहना भी की। उन्होंने महागठबंधन के विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बीच राजग जैसी एकता नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया