बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA अपराजेय जनादेश की ओर: राजीव रंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सीट शेयरिंग के सवाल पर राजद के सवालबाज नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जदयू और एनडीए के का साथ दो दशकों से अधिक का है।इस दौरान अनेक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जदयू एवं भाजपा ने साथ लड़े हैं। हर बार सीट शेयरिंग में एनडीए को बढ़त रही है। इस बार भी यह प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी। प्रसाद ने कहा कि नेतृत्व को पहले ही तय किया जा चुका है बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए ना सिर्फ अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी बल्कि एक प्रचंड और अपराजय जनादेश के साथ जीत भी दर्ज करेगी और हमारी सरकार भी बनेगी। वहीं दूसरी तरफ जितने भी गठबंधन बिहार में बने हैं उन गठबंधनों में एक गठबंधन से टूटकर कई दल इधर से उधर गए हैं न नेतृत्व तय है और न ही सीट शेयरिंग को लेकर कोई ठोस शुरुआत हो सकी है। जो मनोवैज्ञानिक बढ़त एनडीए को प्राप्त है वह दिख रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार  के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड जीत दर्ज करेगा और तथाकथित महागठबंधन सहित राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये