भारी बारिश के बाद एनडीआरएफ ने नौ बचाव टीमों को महाराष्ट्र भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

मुंबई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद बृहस्पतिवार को नौ बचाव टीमों को राज्य में तैनात किया है। इनमें से चार टीमों को मुंबई भेजा गया है। मुंबई, उसके पड़ोसी जिले ठाणे और पालघर तथा कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है और रेल एवं सड़क यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं। कई नदियों का पानी का स्तर बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब राहुल द्रविड़ के सामने आ रही यह दुविधा!

जलजमाव की घटनाओं से ठाणे जिले के मुंब्रा, भिवंडी, टिटवाला और कसारा इलाकों से लोगों के फंसने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि वसई, विरार और पालघर में अन्य स्थानों पर बाढ़ आई है लेकिन अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। ठाणे प्रशासन ने बताया कि जिला के साहापुर में मोदक सागर बांध में बृहस्पतिवार तड़के पानी का प्रवाह बढ़ गया था और पानी छोड़ने के लिए उसके दो गेटों को खोला गया। भारी बारिश के कारण ठाणे के कसारा घाट खंड और पुणे जिले में लोनावला के पास मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अल्वा रत्नागिरि में कोंकण रेलवे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं सुबह में रोक दी गईं।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार