हिंद प्रशांत क्षेत्र में और सतर्कता की जरूरत: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

पुणे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि विश्वभर में खास तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने लोनावाला में आईएनएस शिवाजी की स्थापना के 75 वें वर्ष पर उसे ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान करने के दौरान यह बात कही। कोविंद ने कहा,‘‘आज दुनिया भर में खास तौर पर हिंद प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। मैं जानता हूं कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में मिशन आधारित तैनाती की व्यवस्था अपनाता है। लगातार तैनातियों और हमारे हितों वाले क्षेत्रों में मौजूदगी के लिए समुद्र अभियंताओं का गुणवत्ता परक प्रशिक्षण अहम है।’’ उन्होंने कहा कि आईएनएस शिवाजी को सभी प्रशिक्षकों को अपेक्षित कैशल देना चाहिए ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया मामला: कोर्ट ने अलग-अलग फांसी देने की केन्द्र की याचिका पर दोषियों से मांगा जवाब

राष्ट्रपति ने कहा,‘‘हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा, व्यापार मार्ग की सुरक्षा की प्रतिबद्धता और नागरिक आपातकाल जैसे हालात में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए देश को नौसेना पर गर्व है।’’ कोविंद ने कहा, ‘‘मुझे यह जान कर प्रसन्नता है कि भारतीय नौसेना ने हाल में ही चक्रवात डायना से प्रभावित मेडागास्कर की जनता को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘ऑपरेशन वनीला’ चलाया था।’’ भारत और मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र से आपस में जुड़े हुए हैं। आईएनएस शिवाजी भारतीय नौसेना का अड्डा है। इसमें नेवल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग है जिसमें भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान