कोरोना वायरस को जीवन के हिस्से के रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस बहुत जल्द पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा और इसे जीवन के एक हिस्से के तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों में स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सूचना विभाग से कोविड​​-19 से लड़ने के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मंगलवार को कोविड-19 की चुनौतियों और राज्यों की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में चर्चा की। उन्होंने सरकार को राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं बनाने का सुझाव दिया। पवार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना वायरस रोग जल्द ही पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा। कोरोना वायरस को जीवन के एक हिस्से के रूप में स्वीकार करना आवश्यक है, इससे सावधान रहें और स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करें। जापान में लोग रोजमर्रा के सामाजिक जीवन में मास्क पहनते हैं, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देते हैं।’’ उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से दस्ताने व मास्क पहनने, सैनेटाइज़र का उपयोग करने और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने का आग्रह किया। पवार की पार्टी उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी है। उन्होंने राज्य में लॉकडाउन में कुछ ढील देकर स्थिति को बहाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, राज्य सरकार द्वारा हर दिन एक निश्चित समय पर जनता को राहत के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गड़चिरोली में नक्सलियों ने फूंके चार ट्रक, जानें पूरा मामला

प्रमुख खबरें

Kerala CM बनेंगे Shashi Tharoor? सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब, समझाया Congress का फॉर्मूला

Keralam Election Results से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, Sunny Joseph बोले- LDF की हार तय

Iran-US Proposal | परमाणु लचीलापन और आर्थिक राहत... गतिरोध के बीच ईरान का अमेरिका को नया मल्टी-लेयर प्रस्ताव

दिल्ली की IAS कोचिंग डायरेक्टर का भोपाल में किडनैप, 4 घंटे बंधक बनाया, पिस्टल सटाकर 2 करोड़ वसूले