महाराष्ट्र के गड़चिरोली में नक्सलियों ने फूंके चार ट्रक, जानें पूरा मामला

Naxals

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने धनोरा तालुका में सड़क अवरुद्ध कर दी और चार गाड़ियों को आग लगा दी। नक्सलियों ने महिला चरमपंथी स्रुज्जनक्का के मारे जाने के विरोध में बुधवार को जिले में बंद बुलाया था।

गड़चिरोली। महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में नक्सलियों ने चार ट्रकों को आग लगा दी। यह घटना उनके एक सहयोगी के मारे जाने के विरोध में बुलाए गए बंद से पहले हुई है। गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से जारी एक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि घटना सवारगांव-मुरुमगांव सड़क पर मंगलवार की आधी रात के आसपास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने धनोरा तालुका में सड़क अवरुद्ध कर दी और चार गाड़ियों को आग लगा दी। नक्सलियों ने महिला चरमपंथी स्रुज्जनक्का के मारे जाने के विरोध में बुधवार को जिले में बंद बुलाया था। उसे पुलिस ने एक मई को मार गिराया था। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान 30 की संख्या में हथियार बंद नक्सली दुमका की सीमा में घुसे 

पुलिस ने विज्ञप्ति में बताया कि महिला के खिलाफ गड़चिरोली में 34 आदिवासियों की हत्या समेत करीब 155 गंभीर मामले दर्ज थे। रविवार को जिले के पोयरकोटी-कोपर्षी जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़