कोरोना के चलते योगी सरकार की अपील, कहा- त्योहारी सीजन में सावधान रहने की जरूरत

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 28, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,63,781 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। 38 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में अब तक कुल 8,31,29,251 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 तथा अब तक कुल 16,87,123 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 102 एक्टिव मामले हैं तथा 78 लोग होम आइसोलेशन में है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर सीएम योगी का सख्त रुख, चलेगा देशद्रोह का केस

उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है। त्यौहार के समय लोगों का आवागमन ज्यादा होगा इसलिए ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत