गंभीर संकट के दोराहे पर है देश, केजरीवाल बोले- BJP जीती तो संविधान बदल देगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

कोलकाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘खतरनाक’ भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है। तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली में उन्होंने कहा, ‘अगर (नरेंद्र) मोदी-(अमित) शाह की जोड़ी 2019 का चुनाव जीतकर देश में शासन करती रही तो वह संविधान को बदल देगी और कभी चुनाव नहीं करवाएगी। जर्मनी में हिटलर ने जो किया था, वही होगा।’

उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों के बीच दुश्मनी फैलाने का आरोप लगाया। ब्रिगेड परेड मैदान में केजरीवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान का सपना देश को टुकड़ों में बांटने का था। भाजपा सरकार लोगों के बीच रंजिश फैलाकर और धर्म, भाषा के नाम पर राष्ट्र को बांटने कर प्रयास कर उस दिशा में आगे बढ़ रही है।’ 

इसे भी पढ़ें: ममता की रैली में स्टालिन ने लोकसभा चुनाव को बताया आजादी की दूसरी लड़ाई जैसा

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वह रोजगार के अवसर पैदा करने में नाकाम रही है और किसान भीषण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘नोटबंदी ने रोजगार के सारे अवसरों को खत्म कर दिया और मोदी की मित्र बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर पैसे बना रही है।’ उन्होंने कहा कि आम चुनाव का लक्ष्य अगले प्रधानमंत्री को खोजना नहीं बल्कि मोदी और उनकी पार्टी को हटाना है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!